पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीज़फायर की घोषणा के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "इस पर शक है कि सीज़फायर कायम रहेगा क्योंकि तालिबान को दिल्ली स्पॉन्सर कर रहा है। अफगानिस्तान अभी दिल्ली के लिए प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है।" तालिबान ने पहले कहा था कि पाकिस्तान के अनुरोध के बाद सीज़फायर की घोषणा की गई थी।