अफगानिस्तान में डिजिटल ब्लैकआउट, पूरे देश में इंटरनेट व मोबाइल सेवा की गई बंद
तालिबान सरकार के आदेश के बाद अफगानिस्तान में 29 सितंबर से इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद कर दी गईं। तालिबान सरकार की ओर से इंटरनेट बंद करने के फैसले का कारण नहीं बताया गया है लेकिन दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए यह फैसला लिया है।