अफगान के गुलबदीन पर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के लिए लगा जुर्माना

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब पर आईसीसी ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच में आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया है। गुलबदीन पर 15% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने से जुड़ा हुआ है।