अफगानिस्तान और पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम पर हुए सहमत, कतर ने किया एलान

कतर के विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि दोहा में आयोजित शांति वार्ता में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कतर में बातचीत के लिए अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पहुंचे थे। कतर के साथ तुर्किये ने भी इस बातचीत में मध्यस्थता की है।