inshorts

अफगानिस्तान के क्रिकेटर हज़रतुल्लाह ज़ज़ई की बेटी का हुआ निधन

अफगानिस्तान के क्रिकेटर हज़रतुल्लाह ज़ज़ई की बेटी का निधन हो गया है। हज़रतुल्लाह के दोस्त और क्रिकेटर करीम जनत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा है, "इस कठिन घड़ी में मेरा दिल हज़रतुल्लाह और उनके परिवार के लिए दुख से भरा हुआ है। उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें।" मौत के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।