अफगानिस्तान के गुरबाज़ ने शतक पूरा होने पर बल्ला फेंककर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अपनी शतकीय पारी का जश्न बल्ला फेंककर और मैदान पर माथा टेककर मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 34वें ओवर की चौथी गेंद पर गुरबाज़ ने स्वीप शॉट लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 105 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए।