भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान, रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज हुई तीव्रता

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 6:59 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि हिंदूकुश-पामीर क्षेत्र में लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। रिपोर्ट्स में जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ के हवाले से बताया गया कि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी।

Load More