अफगानिस्तान ने दर्ज की वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत

अफगानिस्तान ने शारजाह में दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 177-रन से हरा दिया है और यह वनडे क्रिकेट इतिहास में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज़ से) है। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच में ऑल-राउंडर राशिद खान ने अपने 26वें जन्मदिन पर 5-विकेट लिए।