अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में सोमवार को भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए जिसमें कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 150 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप के संभावित प्रभाव को देखते हुए यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपने PAGER सिस्टम में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।