inshorts

अफगानिस्तान में हम 500 प्रोजेक्ट्स में शामिल, राशन से लेकर दवाइंया तक दी: UNSC में भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत के प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा है कि अफगानिस्तान में देश 500 से अधिक परियोजनाओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत अफगानिस्तान की परिस्थितियों पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। उन्होंने कहा, "हमने अफगानिस्तान को 27 टन राहत सामग्री, 50 हज़ार टन गेहूं व 300 टन से अधिक दवाइयां दी हैं।"