inshorts

अफगान कैडेट्स आईएमए में अपनी ट्रेनिंग जारी रखेंगे: केंद्रीय मंत्री

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को कहा कि इंडियन मिलिट्री अकैडमी (आईएमए) देहरादून में ट्रेनिंग कर रहे 82 अफगान कैडेट्स का प्रशिक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला है कि वे और उनके परिजन चिंतित हैं। वे अच्छे लोग हैं। फिलहाल वे ट्रेनिंग जारी रखेंगे और आगे सरकार जैसी नीति बनाती है उसके अनुसार कदम उठाए जाएंगे।"