अफगानिस्तान में तालिबान के लगातार बढ़ते प्रभाव के बीच वाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि यह अफगान नेतृत्व को तय करना है कि उनके पास जवाबी कार्रवाई की राजनीतिक इच्छाशक्ति है या नहीं। वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने प्रेसवार्ता में कहा, "अफगानी राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के पास लड़ने के लिए उपकरण, पर्याप्त सैनिक और प्रशिक्षण है।"