अफगान बॉर्डर के पास पाक सैनिकों पर हमले के बाद पाक ने अफगान पर किया एयरस्ट्राइक

अफगानिस्तान बॉर्डर के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों पर हुए हमले में कम-से-कम 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मरने के बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार रात अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांत पर एयरस्ट्राइक किया। 'टोलो न्यूज़' के मुताबिक, एयरस्ट्राइक में दर्जनभर लोगों के मारे जाने की खबर है। मामले में अफगानिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजदूत को तलब किया है।