अफगान में लड़कियों के स्कूल दोबारा बंद होने पर अमेरिका ने रद्द की तालिबान के साथ बैठक
रॉयटर्स ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए स्कूल खोलने के फैसले को पलटने के बाद अमेरिका ने दोहा में तालिबान के साथ होने वाली बैठकों को रद्द कर दिया है। बकौल अधिकारी, स्कूल बंद करने का निर्णय अफगानी लोगों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए भी बेहद निराशाजनक है।