अफगान संगीतकार के वाद्ययंत्रों को तालिबान ने उनके सामने जलाया, रोने लगे संगीतकार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अफगानिस्तान में तालिबान के लड़ाके संगीतकार के सामने उनके वाद्ययंत्रों को जला रहे हैं। अफगानिस्तानी पत्रकार द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि वाद्ययंत्रों को जलते देख संगीतकार रोने लगते हैं और वहां खड़ी भीड़ हंस रही है जबकि एक शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।