भारत ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि तालिबान पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद समेत अन्य आतंकवादी संगठनों को अफगान धरती का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए ना करने देने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरे। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा, "अफगानिस्तान में हालात नाज़ुक हैं...निकटतम पड़ोसी होने के चलते इसका हमसे प्रत्यक्ष संबंध है।"