टी20 विश्व कप-2021 में स्कॉटलैंड को 130-रन से हराकर अफगानिस्तान ने टी20I में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड 60-रन पर ऑल-आउट हुआ जो टी20I में उसका सबसे कम टोटल है। मुजीब उर रहमान टी20 विश्व कप मैच में 5-विकेट लेने वाले पहले अफगानिस्तानी बने। मुजीब टी20 विश्व कप में डेब्यू पर 5-विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।