प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा है, "जो देश आतंकवाद का राजनीतिक हथकंडे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं...उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है।" उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित किया जाना बहुत ज़रूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो।"