अफगानिस्तानी चैनल 'टोलो न्यूज़' ने कंधार के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 32 लोगों की मौत हुई है। धमाके से 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक चश्मदीद ने असोसिएटेड प्रेस को बताया कि करीब 500 लोग उस मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा करते हैं।