अफगानिस्तान के कुंडुज़ में सेकेंडरी स्कूल में लौटीं लड़कियां, वीडियो आया सामने
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कुंडुज़ प्रांत (अफगानिस्तान) के सेकेंडरी स्कूल लड़कियों के लिए खोले गए हैं। वीडियो में लड़कियां काले कपड़े-सफेद हिजाब पहने तालिबान का झंडा हाथों में लिए दिख रही हैं। दरअसल, तालिबान के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था, "लड़कियों के स्कूल जाने पर फैसला उलेमा करेंगे।"