अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर तालिबान ने किया कब्ज़ा: एएफपी एजेंसी

न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने बताया है कि अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर तालिबान ने कब्ज़ा कर लिया है। एएफपी के मुताबिक, तालिबान ने ट्वीट किया कि 'दुश्मन भाग गए...दर्जनों सैन्य वाहन, हथियार और गोला-बारूद मुजाहिदीन के हाथों में आ गए'। इससे पहले तालिबान ने राजधानी काबुल से 150 किलोमीटर दूर गज़नी शहर पर कब्ज़ा किया था।