तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा, "कंधार पूरी तरह जीत लिया गया है। मुजाहिदीन (शहर के) शहीद चौक पर पहुंचे।" वहीं, शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात कर कहा कि अमेरिका 'अफगानिस्तान की सुरक्षा और स्थिरता के लिए उनके साथ है।'