समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया, "आई.एस. के लगभग 100 आतंकवादियों ने मंगलवार सुबह जलालाबाद शहर (अफगानिस्तान) में नंगरहार जनरल डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस (जीडीआई) के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया।" बकौल रिपोर्ट, आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी मुहमंद दारा, चपरहार, कोट और खोगियानी ज़िलों में सक्रिय थे और उन आतंकवादियों ने आई.एस. के अपने साथी सदस्यों से हथियार डालने को कहा।