अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गुलबुद्दीन हेक्मात्योर के ऑफिस पर शुक्रवार को हमला किया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं। हमलावर बुर्का पहनकर कार्यालय परिसर में घुस गए थे लेकिन उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया।