inshorts

अफगानिस्तान के बेहद नाज़ुक हालात सीधे तौर पर हमारे लिए चिंता का विषय: यूएनएससी में भारत

यूएनएससी में अफगानिस्तान पर चर्चा में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा, "पड़ोसी होने के नाते अफगानिस्तान के बेहद नाज़ुक हालात हमारे लिए सीधे तौर पर चिंता का विषय है।" उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरे देश को धमकाने, हमले या आतंकियों को पनाह देने के लिए नहीं होना चाहिए।