भारत ने अफगानिस्तान के कुंदुज़ प्रांत में एक शिया मस्जिद में हुए धमाके की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है...हम अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़े हैं और आशा करते हैं कि अपराधियों की पहचान कर उनपर जल्द-से-जल्द कार्रवाई होगी।" धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।