अफगानिस्तान ने बनाया टी20 विश्व कप में अब तक का अपना सर्वाधिक टोटल

अफगानिस्तान ने सोमवार को सुपर 12 चरण के अपने ग्रुप 2 मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 190/4 का स्कोर बनाया। नज़ीबुल्लाह ज़ारदान ने अफगानिस्तान की तरफ से सर्वाधिक 59(34) स्कोर किया जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 46(37) और हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने 44(30) रन बनाए। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप में यह अफगानिस्तान का अब तक का सर्वाधिक टोटल है।