अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हराया, मुजीब व राशिद ने 29 रन देकर लिए 9 विकेट

अफगानिस्तान ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-12 स्टेज के ग्रुप-2 मैच में स्कॉटलैंड को 130-रन से हराया। अफगानिस्तान ने 190/4 का स्कोर बनाया था जो टी20 विश्व कप में उनका अबतक का सर्वाधिक टोटल है। मैच में मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने संयुक्त रूप से 29-रन देकर 9-विकेट लिए और स्कॉटलैंड को 60-रन पर ऑलआउट किया।