अफगानिस्तान में आई.एस.आई.एस. से लड़ने के लिए यूएस के सहयोग की ज़रूरत नहीं: तालिबान

तालिबान ने कहा है कि उसे अफगानिस्तान में आतंकी संगठन आई.एस.आई.एस. से लड़ने के लिए अमेरिका के सहयोग की ज़रूरत नहीं है। तालिबानी प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने कहा, "इस्लामिक स्टेट से अकेले ही निपटेंगे।" अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद आई.एस.आई.एस. ने कई हमले किए हैं जिनमें शुक्रवार को कुंदुज़ प्रांत में मस्जिद में आत्मघाती हमला भी शामिल है।