तालिबान द्वारा कब्ज़ाए गए अफगानिस्तान के 17 प्रांतों में से एक के कार्यालय में एक तालिबान लड़ाके के नाचने-गाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व कार्यक्रम निदेशक कबीर हकमल ने वीडियो ट्वीट कर कहा, "शासन की नई शैली...सिस्टम के साथ तालिबान ही ऐसा कर सकता है और कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती।"