inshorts

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव के बीच कार्यकारी वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा, छोड़ा देश

अफगानिस्तान में मुख्य कस्टम पोस्ट्स पर तालिबान के कब्ज़े के बीच कार्यकारी वित्त मंत्री खालिद पाईंदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ दिया है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रफी तबे ने बताया कि पाईंदा ने 'इस्तीफा दे दिया है क्योंकि कस्टम पोस्ट्स पर कब्ज़े के बाद अफगानिस्तान राजस्व की भारी कमी से जूझ रहा है'।