तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि काबुल (अफगानिस्तान) में आतंकवाद-रोधी छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट-खुरासान के इंटेलिजेंस चीफ कारी फतेह मार गिराया गया है। बकौल मुजाहिद, कुछ समय पहले आई.एस.एच.पी. के अमीर एजाज़ अहमद अहंगर को मार गिराया गया था। हाल ही में अमेरिका ने कहा था कि अफगानिस्तान में 3,000 से अधिक आई.एस. लड़ाके सक्रिय हैं।