सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा है, "किसी ने नहीं सोचा था कि तालिबान इतनी जल्दी अफगानिस्तान पर कब्ज़ा कर लेगा।" उन्होंने कहा, "हम नहीं जानते कि भविष्य में क्या होने वाला है। वहां और उथल-पुथल व बदलाव हो सकते हैं जिसके बारे में हम अभी अनुमान नहीं लगा सकते।" बकौल रावत, आगामी वर्षों में चीन अफगानिस्तान में प्रवेश करेगा।