inshorts

अफगानिस्तान में भूकंप में अपने परिवार में इकलौती जीवित बची 3 वर्षीय बच्ची की फोटो हुई वायरल

अफगानिस्तान में बुधवार तड़के आए शक्तिशाली भूकंप के बीच जीवित बची तकरीबन 3-साल की एक बच्ची की तस्वीर वायरल हो गई है। अफगानिस्तानी पत्रकार सैयद ज़ियारमल हाशमी ने बच्ची की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह बच्ची संभवत: अपने परिवार में जीवित बची एकमात्र सदस्य है...स्थानीय लोगों का कहना है कि...उन्हें बच्ची के परिवार का कोई जीवित सदस्य नहीं मिला।"