inshorts

अफगानिस्तान में लड़कियों के बंद स्कूलों पर यूनेस्को और यूनिसेफ ने चिंता जताई

यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने अफगानिस्तान में लड़कियों के बंद पड़े स्कूलों पर 'गहरी चिंता' व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर स्कूल बंद रहते हैं तो यह शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन होगा। वहीं, यूनिसेफ प्रमुख हेनरिटा फोर के अनुसार, संगठन इस बात से 'काफी चिंतित' है कि अफगानिस्तान में कई लड़कियां दोबारा स्कूल नहीं जा पाएंगी।