अफगानिस्तानी चैनल 'टोलो न्यूज़' के अनुसार, कंधार में जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में धमाका हुआ जिसमें कम-से-कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 घायल हैं। हमले की ज़िम्मेदारी अबतक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। इससे पहले, 8-अक्टूबर को कुंदुज़ में शिया मस्जिद में हुए धमाके में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी।