अफगानिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में दो रूसी राजनयिक समेत कम-से-कम 20 लोगों की हुई मौत
काबुल (अफगानिस्तान) में सोमवार को दोपहर के करीब रूसी दूतावास के बाहर हुए एक आत्मघाती हमले में कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में दो रूसी राजनयिकों की भी मौत हुई है। इससे पहले बीते शुक्रवार को हेरात प्रांत में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में कम-से-कम 18-लोगों की मौत हो गई थी।