अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी से पैदा हुआ नया संकट: ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 13वें ब्रिक्स सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी सेना व उसके सहयोगियों की अफगानिस्तान से वापसी से नया संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा, "यह अभी तक साफ नहीं है कि अफगानिस्तान संकट का वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा पर किस तरह का असर पड़ेगा...यह अच्छी बात है कि ब्रिक्स देशों ने इस पर ध्यान दिया है।"