inshorts

अफगानी शहरों पर कब्ज़े के बाद तालिबान ने 1,000 अपराधियों को जेल से किया आज़ाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान में हाल में कब्ज़ा किए कम-से-कम 6 शहरों से करीब 1,000 अपराधियों को जेल से आज़ाद कर दिया है। इनमें से अधिकांश अपराधी ड्रग तस्करी व सशस्त्र लूटपाट समेत अन्य आपराधिक मामलों में बंद थे। अफगान सरकार का कहना है कि आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद अपराधियों को दोबारा गिरफ्तार किया जाएगा।