inshorts

अफरीदी से फैन ने कोहली के भविष्य के बारे में पूछा, उन्होंने कहा- यह उनके खुद के हाथ में है

ट्विटर पर 'सवाल-जवाब' सेशन के दौरान एक फैन ने शाहिद अफरीदी से विराट कोहली के भविष्य के बारे में पूछा। अफरीदी ने जवाब दिया, "यह उनके...खुद के हाथ में है।" एक अन्य ने कहा कि विराट को शतक बनाए 1000 से ज़्यादा दिन हो गए जिस पर अफरीदी बोले, "बड़े खिलाड़ी के बारे में...मुश्किल वक्त में ही पता चलता है।"