inshorts

संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है, अफवाहों पर ध्यान न दें: भगदड़ के बाद सीएम योगी

महाकुंभ (प्रयागराज) में भगदड़ मचने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है, "मां गंगा के जिस घाट के जो समीप है वहीं स्नान करें, संगम नोज़ की ओर जाने का प्रयास न करें।" उन्होंने कहा, "प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें...किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।"