देहरादून (उत्तराखंड) में सड़क हादसे में जीवित बचे एकमात्र शख्स सिद्धेश के पिता विपिन अग्रवाल ने मीडिया से अफवाह न फैलाने का आग्रह किया है। विपिन ने बताया, "हम लोगों ने 6 बच्चों को खोया है...इन बच्चों के परिवार के लोग शोक में हैं और वे इससे उबर नहीं पा रहे हैं।" बकौल विपिन, उनका बेटा आईसीयू में भर्ती है।