संभल (यूपी) के सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी के बयान 'जुमा साल में 52 बार जबकि होली का त्योहार एक ही बार आता है, रंग से तकलीफ है तो बाहर न निकलें' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'आज तक' से कहा, "चौधरी पहलवान रहा है तो पहलवानी की तरह बोलेगा लेकिन सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।"