रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के एक पुलिस अधिकारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी में सुरक्षा में खामियों को लेकर डीजीपी को खत लिखा है। बकौल अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी जश्न में शामिल होकर खाने-पीने में व्यस्त थीं, कई पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कमांडो फोन पर वीडियो देख रहे थे।