अफसर ने धोनी का मीम शेयर कर लिखा- 1 बिहारी ही इस पंक्ति में छुपी भावनाएं समझ सकता है
आईएएस अफसर अवनीश शरण ने शुक्रवार को ट्विटर पर सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी का छठ संबंधी मीम शेयर कर लिखा, "एक 'बिहारी' ही इस पंक्ति में छुपी 'भावनाओं' को समझ सकता है। ❤️" मीम में धोनी फोन पर बात करते दिख रहे हैं और उस पर लिखा था, "हां मां...छठ में घर आने का टिकट कंफर्म हो गया है।"