अफसर ने 'पीएम आ रहे' कहकर सड़क खाली करने को कहा, हमें लगा कि वो झांसा दे रहे: किसान नेता
बीकेयू (क्रांतिकारी) प्रमुख सुरजीत सिंह फूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोज़पुर दौरे को लेकर बताया है कि एसएसपी फिरोज़पुर ने यह कहकर प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सड़क से रैली के लिए जा रहे हैं। बकौल फूल, "हमें लगा कि एसएसपी हमें झांसा दे रहे हैं, हमसे झूठ बोल रहे हैं।"