अफसर ने शेयर किया चीता के पर्यटकों के वाहन के ऊपर बैठने का वीडियो, हुआ वायरल

आईएफएस अधिकारी सुरेंदर मेहरा ने ट्विटर पर चीता के पर्यटकों के वाहन पर चढ़ने और फिर उसके ऊपर बैठने का वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला वाहन पर बैठे चीता की फोटो खींच रही है। वीडियो को लेकर एक यूज़र ने कहा, "लगता है कि चीता भूखा नहीं था।"