अफसर ने शेयर की चट्टान में स्थापित देवता गणेश की '1100 साल पुरानी' प्रतिमा की तस्वीर
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बस्तर (छत्तीसगढ़) स्थित '1100 साल पुरानी देवता गणेश' की प्रतिमा शेयर की। अधिकारी ने बताया, "इस प्रतिमा का निर्माण नागवंशी राजवंश के दौरान किया गया था और यह प्रतिमा 'ढोल' की आकृति वाली चट्टान में स्थापित की गई है।" बकौल अधिकारी, यह चट्टान जंगल के 14 किलोमीटर अंदर पड़ती है।