आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने रविवार को ट्विटर पर केन्या के नैरोबी नैशनल पार्क से गुज़र रहे रेलवे ओवर ब्रिज की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "जानवरों के आने-जाने के लिए पुल का ढांचा।" उन्होंने आगे लिखा, "आपके इस पुल को लेकर क्या विचार हैं?" इस पर एक यूज़र ने लिखा, "अच्छा विकल्प।" अन्य ने लिखा, "इको-फ्रेंडली ब्रिज।"