एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेनों को अब पर्सनल इवेंट्स के लिए भी खोल दिया है। यात्री अब इन ट्रेनों में जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट और फोटोशूट जैसे कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। नई पॉलिसी के तहत लोग स्टैटिक कोच, रनिंग ट्रेन बुक कर सकते हैं। इसकी बुकिंग ₹5,000/घंटा से शुरू होती है और सजावट-पैकअप के लिए 30-30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।